नवागढ़। नवागढ़ के प्रसिद्ध सर्प रेस्क्यूअर एवं जीवदया के प्रति समर्पित मनीष पाटिल के असामयिक निधन पर नवागढ़ शिक्षक संघ एवं सर्वसमाज की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर दिवंगत मनीष पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जैन समाज से आशीष जैन ने कहा कि मनीष पाटिल ने निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के साथ-साथ जीवदया का जो कार्य किया, वह उन्हें सदैव विशेष बनाता रहेगा। उन्होंने हजारों सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और अनेक लोगों को संकट से बचाया। कम समय में ही उन्होंने सेवा, संवेदना और जीवदया की ऐसी मिसाल कायम की, जिसे नवागढ़ लंबे समय तक याद रखेगा।
आशीष जैन ने कहा कि मनीष पाटिल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सेवा कार्य, जीवदया और मानवीय संवेदनाएं हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे



