प्रति, श्रीमान संयुक्त संचालक महोदय,
लोक शिक्षण (शिक्षा) सरगुजा संभाग अम्बिकापुर, (छ०ग०)
विषय: शासन के आदेशों के विपरीत कार्यरत व्याख्याता संतोष साहू को उनके मूल पदस्थापना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनगरा, जिला सूरजपुर में तत्काल कार्यमुक्त (रिलीव) किए जाने तथा प्रतिनियुक्ति आदेश में हुई त्रुटि एवं अनियमितताओं की जांच किए जाने बाबत।
निवेदन है कि लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश दिनांक 25.06.2026 तथा स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा दिनांक 23.06.2026 की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार जिला एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में वर्षों से संलग्न शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजे जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि व्याख्याता (गणित) श्री संतोष साहू, जिनकी मूल पदस्थापना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनगरा, जिला सूरजपुर में है, उन्हें उनके मूल विद्यालय में भेजने के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरगुजा से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, केशवपुर में कार्यमुक्त कर दिया गया। यह कार्यवाही शासन की मंशा एवं आदेशों के विपरीत प्रतीत होती है।
इतना ही नहीं, श्री संतोष साहू के प्रतिनियुक्ति आदेश में भी मूल पदस्थापना का जिला “सूरजपुर” होने के स्थान पर “सरगुजा” अंकित किया गया, जो प्रथम दृष्ट्या गंभीर प्रशासनिक त्रुटि अथवा तथ्यात्मक विसंगति प्रतीत होती है। इस त्रुटि के आधार पर उन्हें मूल पदस्थापना स्थल भेजने के बजाय जिले में ही बनाए रखने का प्रयास किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम से यह प्रतीत होता है कि जिले के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एक गणित व्याख्याता को अपने मूल विद्यालय में जाने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शासन का स्पष्ट उद्देश्य सभी संलग्न शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजना है। ऐसी स्थिति न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि अन्य शिक्षकों के साथ भी असमानता का व्यवहार है। शासन के निर्देशों के विपरीत संलग्नीकरण कर श्री संतोष साहू व्याख्याता शास० उ०मा०वि० सोनगरा, जिला-सूरजपुर है जिनको अम्बिकापुर कार्यालय में पदस्थ किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर श्री दिनेश कुमार झा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।
क्रमशः 02
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि-1. श्री संतोष साहू, व्याख्याता (गणित) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थापना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनगरा, जिला सूरजपुर में कार्यमुक्त (रिलीव) किए जाने के निर्देश प्रदान किए जाएँ।
1. श्री संतोष साहू के प्रतिनियुक्ति आदेश में जिला सूरजपुर के स्थान पर जिला सरगुजा अंकित किए जाने की गंभीर त्रुटि की जांच कर दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। यह जांच कराई जाए कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उन्हें मूल पदस्थापना पर भेजने के बजाय जिले के भीतर ही अन्य विद्यालय में पदस्थ क्यों किया गया तथा इसके लिए कौन-कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं।
2. भविष्य में शासन के आदेशों के निष्पक्ष एवं समान रूप से पालन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि किसी भी कर्मचारी को प्रभाव अथवा मिलीभगत के आधार पर अनुचित लाभ न मिल सके।
आशा है कि शासन की मंशा, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
अम्बिकापुर पत्र क्र. 220 दिनांक- 21/09/26
परवेज आलम गाँधी
सामाजिक कार्यकर्ता
अम्बिकापुर



