इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट सीतापुर मे आज भगवान बलराम जी जयंती को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों जनप्रतिनिधि और किसानो के द्वारा भगवान श्री बलराम जी श्रद्धा पूर्वक नमन, माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया l कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री अनिल निराला जी अध्यक्ष भजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा ने कहा की भगवान बलराम शक्ति, परिश्रम, कृषि और किसान जीवन का प्रतिक है उनका जीवन समाज को धरती माँ, खेती किसानी व अन्नदाता किसानो के सम्मान का प्रतिक है आपने उद्बोधन मे प्राकृतिक खेती के मापदंड अनुसार सुगन्धित जीराफूल धान का खेती करने को प्रेरित किया साथ ही समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर कृषि मे अधिक से अधिक आये प्राप्त करें l उन्होंने कहा की दलहन – तिलहन के खेती में अच्छे किस्म वाले बीजो का चयन करें व दलहन तिलहन का अधिक से अधिक मात्रा मे उत्पादन करें ताकि हम सभी दलहन तिलहन उत्पादन मे आत्मनिर्भर बन सके l कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ वी.एन. गौतम ने अपने स्वागत उद्धाबोधन मे भगवान श्री बलराम जी जयंती का महत्त्व को बताए साथ ही बताए की प्राकृतिक खेती का महत्व यह है की यह पर्यावरण की रक्षा करते हुए उत्पादन लागत को कम करता है और मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाता है व रासायनिक अवशेष से मुक्त खाद्यान मिलने से लोगो का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और बीमारी कम होती है कृषि विशेषज्ञ श्री प्रदीप कुमार लकड़ा ने प्राकृतिक खेती विधि को विस्तार से बताए व के वी के प्रछेत्र चलता मे कृषको को जीवामृत, बीजामृत, निमास्त्र कृषको के समक्ष प्रयोग कर के बताए l केंद्र के कीट विज्ञान कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि साहू ने खरीफ फसल के कीट प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताये l कार्यक्रम मे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीतापुर श्रीमती लिली मोरिस बखला , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री महेंद्र पैंकरा, श्रीमती धनमेत्त करकेता, श्री अमित गुप्ता, सुश्री अरुणा लकड़ा, श्रीमती मनोरंजनी करकेटा, श्रीमती शशि काला पैंकरा व बहुतायत मे पुरुष किसान व महिला किसान उपस्थित थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट सीतापुर मे आज भगवान बलराम जी जयंती को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया l
Related Posts

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology


