संवाददाता/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
लोकेशन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।
सरगुजा/अम्बिकापुर, दिनांक 19 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,विधायक श्री प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजुषा भगत, सभापति, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,आईजी दीपक झा, कलेक्टर, अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीइओ रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ लोकनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।



