युवा कांग्रेस चुनाव में बाहरी व्यक्ति से वोटिंग कराने का वीडियो वायरल, चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल
बलरामपुर/युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाहरी व्यक्ति से युवा कांग्रेस की वोटिंग और सदस्यता प्रक्रिया को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो के अनुसार, बलरामपुर के सत्यम इन होटल में मौजूद व्यक्ति से जब जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शोएब सिद्दिकी ने पूछताछ की, तो उसने कथित तौर पर बताया कि वह दिल्ली से आया है और उसे राजपुर निवासी जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल गुप्ता द्वारा बलरामपुर में वोटिंग कराने के लिए भेजा गया है।
वीडियो में व्यक्ति द्वारा कही गई बातों के आधार पर अब युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मामला सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और बाहरी व्यक्तियों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि संगठन के चुनाव अधिकारी वायरल वीडियो की जांच कर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाते हैं या नहीं।
सवाल यह है कि यदि संगठनात्मक चुनाव में बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से वोटिंग कराई जा रही है, तो क्या ऐसी प्रक्रिया निष्पक्ष मानी जाएगी?



