मडवा, 18 सितंबर 2026। मडवा संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला मडवा एवं माध्यमिक शाला मडवा में शुक्रवार को आंशिक न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मडवा के सरपंच, सचिव एवं सभी पंचगण सहित संकुल मडवा के समस्त स्टाफ, उप स्वास्थ्य केंद्र मडवा के कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और न्योता भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ सामूहिक रूप से भोजन कर उनमें आपसी सहभागिता एवं सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना रहा।
आज का न्योता भोज ग्राम पंचायत मडवा के सरपंच अमर साय जी के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के साथ भोजन कर आयोजन को यादगार बनाया।



