अंबिकापुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं कोरिया जिला प्रभारी श्री रेहान रजा द्वारा “आशीर्वाद का दिया” का वितरण किया जाएगा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री रेहान रजा द्वारा भी “आशीर्वाद का दिया” वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की जाएगी। साथ ही लोगों के बीच आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया जाएगा।
रेहान रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और सद्भाव की भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से “आशीर्वाद का दिया” वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।
जारीकर्ता:
रेहान रजा
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
कोरिया जिला प्रभारी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़



