जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल करते हुए जिला बलरामपुर के एक गंभीर मामले में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता एवं संवाद का प्रयास किया गया।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और आपसी बातचीत, समझदारी एवं सहमति के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया। निरंतर संवाद एवं मध्यस्थता के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर मामले का शांतिपूर्ण निराकरण कराया गया।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का उद्देश्य किसी पक्ष का समर्थन करना नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण संवाद, सामाजिक शांति, आपसी भाईचारे और कानूनी एवं शांतिपूर्ण तरीके से विवादों के समाधान को बढ़ावा देना है।
फाउंडेशन भविष्य में भी समाज में उत्पन्न होने वाले विवादों को संवाद एवं संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से सुलझाने के लिए अपनी सामाजिक भूमिका निभाता रहेगा।



