संत रविदास जी के विचार समाज को जोड़ने का काम करते हैं : नारायण चंदेल
समरसता संकल्प अभियान के तहत अम्बिकापुर में माटी युक्त पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम सम्पन्न — शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी संत रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र माटी
अम्बिकापुर।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में माटी युक्त पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश को भाजपा के शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई समाज प्रमुख शामिल हुए ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा, जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, कार्यक्रम संभाग प्रभारी संतोष दास एवं लेखराज अग्रवाल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल समलाया एवं महामाया के शक्तिकेंद्र पदाधिकारियों ने संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई माटी युक्त पवित्र कलश को विधिवत प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी का कलश वितरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संत परंपरा के प्रति सम्मान का महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा राजनीति के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को भाजपा ने अपने कार्य का आधार बनाया है और इसी भावना के अनुरूप संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और श्रम की गरिमा का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव का विरोध करते हुए मानव मात्र की समानता का मार्ग दिखाया।
श्री चंदेल ने कहा कि संत-महात्मा अपने विचारों और आदर्शों के माध्यम से सदियों बाद भी समाज के बीच जीवंत रहते हैं। संत रविदास जी का जीवन हमें बताता है कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक कर्म का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग और विशेषकर युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों के विचारों को सम्मान देने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। लंबे समय तक देश के अनेक संतों और महापुरुषों के योगदान को उचित स्थान नहीं मिला। आज भाजपा उनके विचारों को समाज के बीच लेकर जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समरसता संकल्प अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए संत रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत संत रविदास जी की जन्मस्थली से पवित्र माटी युक्त कलश छत्तीसगढ़ लाया गया है। यह अभियान केवल माटी पहुंचाने का अभियान नहीं, बल्कि संतों, समाज सुधारकों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव देश की महान संत परंपरा, महापुरुषों और समाज सुधारकों के विचारों को सम्मान देने का कार्य किया है। संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में साधु-संत सम्मान अभियान के माध्यम से संत परंपरा के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता का भाव और मजबूत किया जाएगा।
श्री सोनी ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को विशेष रूप से युवाओं के बीच ले जाने की आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी हमारे संतों के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के संदेश से परिचित हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने संत रविदास महाराज के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध कर समाज को भाईचारे एवं समानता का संदेश दिया।
जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि संत रविदास जी निर्गुण भक्ति परंपरा के प्रमुख संत रहे हैं। उनके सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मस्थली से पवित्र माटी युक्त कलश प्रदेश और अब जिले में पहुंचा है। इसे शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक ले जाकर संत रविदास जी के सिद्धांतों और ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि पवित्रता और श्रद्धा व्यक्ति के मन और कर्म से जुड़ी होती है।
कार्यक्रम के संभाग प्रभारी संतोष दास ने अभियान की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समरसता संकल्प अभियान का प्रथम चरण 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है। पवित्र कलश को शक्तिकेंद्रों के मंदिरों तक ले जाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा मंदिर परिसर में तुलसी का पौधा लगाकर पवित्र माटी को उसकी मिट्टी में विसर्जित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जिला प्रभारी अरुणा सिंह ने संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वितरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया। समापन अवसर पर आर.डी. चौहान ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर करताराम गुप्त, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, संजय सोनी, देवनारायण यादव, राजकुमार बंसल, राधा रवि, देवकी मिस्त्री, किरण मिश्रा, शकुंतला पांडे, तारा पांडे, मनोज कंसारी, अजय सोनी, निरंजन राय, अभिषेक सिंहदेव, संजीव वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, निशांत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



