अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सरगुजा के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा संभाग के नवपदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) डा राजेश सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
यह सौजन्य भेंट संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी मुकेश मुदलियार तथा प्रांतीय महामंत्री रंजय सिंह के मार्गदर्शन में एवं सरगुजा जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक (शिक्षा) राजेश सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना, शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों से आपसी समन्वय और सकारात्मक सहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
संयुक्त संचालक श्री सिंह ने अपने पूर्व सहयोगियों एवं कर्मचारियों से भी आत्मीय मुलाकात की और पुराने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सभी से मिल रहे सहयोग एवं आत्मीयता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से संभाग की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर संघ के अमित सिंह, काजेश घोष, रामबिहारी गुप्ता, सुरित राजवाड़े, सुशील मिश्रा, लखन राजवाड़े, अमित सोनी, योएल लकड़ा, अरविंद सिंह, रमेश याज्ञिक,नागेद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह,संजय अम्बष्ट, राकेश दुबे, राजेश सिंह, विशाल गुप्ता, संतोष सिंह, संजय विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, दीपक झा,प्रदीप सोनी, मदन मोहन, सत्यप्रकाश गुप्ता, नरेश पांडेय, लीलाकरण सिंह,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



