अंबिकापुर- पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इस योजना के अंतर्गत हम सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उत्पादन कर सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। इसे बिजली का बिल जीरो हो जाता है और इसे लगवाने में खर्च भी नहीं के बराबर है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हर व्यक्ति को इसका लाभ लेना चाहिए यह देश ही और जनहित में है।

उक्त बातें साक्षी कंट्रक्शन के श्री अनूप गुप्ता जी ने मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त के साथ एक साक्षात्कार में कहा। श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि साक्षी कंस्ट्रक्शन इस कार्य को सेवा भाव से बहुत ही गुणवत्ता और उच्च कोटि के मटेरियल के साथ कर रही है । मैं सभी गणमान्य और देवतुल्य जनता से निवेदन करता हूं कि बिजली बिल को कम करने और देश हित में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ उठाने की कृपा करेंगे।
सर्व विदित हो कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का उपयोग देश के करोड़ों लोग कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य शासन के द्वारा भी इसमें व्यापक कार्य किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गणमान्य जनों के लिए सब्सिडी दी जा रही है।



