*रायपुर, छत्तीसगढ़ | 8 अगस्त 2026*
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पावन पूर्वसंध्या पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकात्मता, समाज-जागरण एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित _’अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह – 2026’_ का भव्य आयोजन *14 अगस्त 2026, शुक्रवार* को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी *रायपुर* में किया जा रहा है।
पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय महासम्मेलन देश के उन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करता आ रहा है जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। इस वर्ष के इस गौरवशाली आयोजन में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के समाजसेवी विवेक सिंह ठाकुर को उनके बहुआयामी योगदान के लिए *’ छत्तीसगढ़ रत्न अवॉर्ड 2026’* से सम्मानित किया जाएगा।
*10 वर्षों से समाजसेवा में समर्पित व्यक्तित्व*
विवेक सिंह ठाकुर जिला रायपुर की रायपुर तहसील अंतर्गत निवासी हैं। विगत *10 वर्षों* से वे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं सामाजिक चेतना जागृत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
वर्तमान में ठाकुर कई प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में राज्य सभा सदस्य फूलों देवी नेताम के निज सहायक है छत्तीसगढ़ में वंचित वर्गों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं जानकारी देते है इसके साथ ही वे *ठाकुर समाज * के *कार्यकारी सदस्य* के रूप में समाज के उत्थान एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्यरत हैं।
सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण *एन जी ओ के *संस्थापक* हैं। इस संस्था के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अब 14 अगस्त को रायपुर में उन्हें *’ छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार 2026’* से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उनके दो दशकों के सतत परिश्रम, समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान का प्रतीक है।
*महासम्मेलन की विशेषताएं*
आयोजन समिति के अनुसार यह महासम्मेलन केवल पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने वाला एक विराट राष्ट्रीय अभियान है। इस वर्ष के समारोह में निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
1. *वीर सम्मान* : भारतीय सेना के वीर जवानों एवं शहीद परिवारों का विशेष सम्मान।
2. *प्रतिभा सम्मान* : देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सत्कार एवं पुरस्कार वितरण।
3. *प्रबोधन सत्र* : राष्ट्रनिर्माण, समाज-जागरण एवं युवा प्रेरणा विषय पर विचार गोष्ठियां।
4. *सांस्कृतिक प्रस्तुति* : देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृतियों का सामूहिक प्रदर्शन।
5. *ग्रंथ लोकार्पण* : समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण ग्रंथों का विमोचन।
समिति का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है।
*आयोजन समिति का आमंत्रण*
महासम्मेलन के मुख्य संयोजक ने कहा कि ठाकुर जैसे समर्पित समाजसेवी की उपस्थिति इस आयोजन को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी। उन्होंने ठाकुर से सादर अनुरोध किया है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएं और युवा पीढ़ी को सेवा का मार्ग दिखाएं।
*समारोह का विवरण*
*दिनांक* : 14 अगस्त 2026, शुक्रवार
*समय* : दोपहर 3:00 बजे
*स्थान* : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर, छत्तीसगढ़
*संपर्क* : +91 89838 71407
विवेक ठाकुर को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समाज के विभिन्न वर्गों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।
*जारीकर्ता*
_मुख्य संयोजक_
*अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन*
_रायपुर, छत्तीसगढ़_



