अंबिकापुर – मदारी आर्ट्स के कलाकारों द्वारा गीत ,संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आज बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में इस बात की जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना इस देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देवतुल्य जनता के हित में एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में हम सोलर पैनल के माध्यम से बिजली का उत्पादन कर उपयोग कर सकते हैं। अब तक इस देश में 50 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। अंबिकापुर सरगुजा में साक्षी कंस्ट्रक्शन के माध्यम से यह कार्य बहुत अच्छे ढंग से किया जा रहा है।

इस संबंध में मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त में बताया कि वर्तमान समय में बिजली का उत्पादन और उसका उपयोग करना कठिन हो रहा है फिर भी सरकार के द्वारा इसे बखूबी किया जा रहा है। ऐसे समय में सोलर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना हमें लगवाना चाहिए, और इसका लाभ उठाना चाहिए। आनंद यह भी बताया कि मैं सरगुजा छत्तीसगढ़ के सभी देव तुल्य गणमान्य जनों से निवेदन करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं।



