शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में आज बालिकाओं के लिए निर्मित नवीन शौचालय का लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका निगम महापौर श्रीमती मंजुषा भगत, सभापति श्री हरमीन्दर सिंह टिन्नी, नगरपालिका निगम एम आई सी मेम्बर मनिष सिंह, श्रीमती श्वेता गुप्ता, शशिकांत जयसवाल और गुरु नानक वार्ड के पार्षद श्री शैलेश कुमार सिंह (शैलू भईया ) । यह सुविधा बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है, जिससे उन्हें विद्यालय में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि “स्वच्छ शौचालय केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बालिकाओं के आत्मसम्मान, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अधिकार है।” उन्होंने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी आधारभूत सुविधाएँ बालिकाओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अपर्णा दुबे ने बताया कि नवीन शौचालय में स्वच्छ जल, साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बालिका हितैषी वातावरण निर्माण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह सुविधा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर संस्था के श्री अभिमन्यु सिन्हा, दया शंकर तिवारी, जय शंकर गुप्ता, श्रीमती कविता बंसल, राधेश्याम यादव, मनसूर आलम, राजेश राय, श्रीमती सुनीता दास और व्यायाम शिक्षक राजेश प्रताप सिंह एवं संस्था के सभी शिक्षक व छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता से संबंधित संदेश एवं प्रेरक विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने “स्वच्छ विद्यालय–स्वस्थ बालिका–उज्ज्वल भविष्य” का संकल्प लेते हुए परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
जारीकर्ता :
प्राचार्या
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय, अम्बिकापुर
जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़)



