शहर के आंगनबाड़ी भवन विहीन वार्ड गुरुघासीदास वार्ड में पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयास से आज गुरुवार को पहला आंगनबाड़ी भवन मिला है। इस वार्ड में कुल 3 आंगनबाड़ी मौजूद हैं जो किराये के भवन में संचालित हैं। आज इस क्षेत्र के पहले आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास जिसका निर्माण 12 लाख रुपए की लागत से होना है का शिलान्यास आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं एम आई सी सदस्य मनीष सिंह की मौजूदगी में हुआ। आज ही 3 लाख 20 हजार की लागत से इस वार्ड की जर्जर पड़ी नालियों के मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व पार्षद शेखर झरिया, उमा देवी राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, मिथुन सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कबीर गोस्वामी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, लाल विजय, समीर सक्षम, साहिल, महेंद्र सूर्यवंशी, वनस झा, आर्यन सहित बड़ी संख्या में गुरु घासीदास वार्ड के निवासी मौजूद थे।



