राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शन डॉक्टर इन्द्रेश कुमार जी में ऑनलाइन बैठक में मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया बैठक में विस्तुत जानकारी देते हुए छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक अफजल खान में बताया इस समय डॉक्टर इन्द्रेश कुमार जी जम्मू कश्मीर के प्रवास में है अपने व्यस्त कार्यक्रम में बावजूद भी उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अगस्त माह के कार्यक्रमों के लिया मार्गदर्शन दिये।

केंद्रीय कार्यालय इस संदेश को देश के हर जिले तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है डॉक्टर इन्द्रेश कुमार जी में कहा कि 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का दिन है 1942 में इसी दिन देश ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी इस दिन हमें अपने शहीदों को याद करना है और उनकी स्मृति में वृक्षारोपण करना है इसके बाद 12 अगस्त से 15 अगस्त तक” हर घर तिरंगा ” अभियान चलाया जाएगा।
सभी छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अपने घर गली मोहल्ले स्कूल मदरसा और पार्कों में तिरंगा फहराए और तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश फैलाये।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 25 अगस्त से 31 अगस्त तक भाई बहन दिवस मनाया जाएगा रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहने भाइयों को राखी बंधेगी इस संकल्प के साथ पूरा अगस्त महीना तिरंगा झंडा, पौधारोपण रेहान (तुलसी) वितरण के नाम रहेगा।



