अंबिकापुर – सरगुजा छत्तीसगढ़ की वादियों में बनी फिल्म जान लेबे का.. को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है । अंबिकापुर नगरपालिका की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी, भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष, महिला मोर्चा के प्रियंका चौबे , नीलम राजवाड़े रश्मि जायसवाल , भाजपा प्रदेश मीडिया के पैनलिस्ट संतोष दास सरल भारी संख्या में कलाकार, सिनेमा प्रेमी, माताएं, बहने और बच्चे तथा गणमान्य लोग फिल्म देखने पहुंचे। जेसीएम अंबिकापुर पूरी तरीके से हाउसफुल रहा।

फिल्म – जान लेबे का ..को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है और सभी लोग एक स्वर में बोले कि यह बेहतरीन फिल्म है।कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री जी से मांग किया है की फिल्म को टैक्स फ्री घोषित की जाए।
सर्व विदित हो की फिल्म जान लेबे का अंबिकापुर के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के 60 से ज्यादा थिएटर में चल रही है। और पूरे प्रदेश में दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है कई स्थानों पर फिल्म हाउस फिर चल रही है।



