भाजपा सोशल मीडिया सहप्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ आशीष जैन ने डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा कि लगभग ₹6947 करोड़ की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से प्रदेश के औद्योगिक, कृषि एवं व्यापारिक क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। साथ ही माल परिवहन अधिक सुगम एवं किफायती होगा, जिससे किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस रेल लाइन के निर्माण से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
आशीष जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना का लगातार विस्तार हो रहा है। सड़क, रेल और अन्य विकास कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता के हित में है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।



