*भटगांव, 30 जुलाई 2026।*
आज दिनांक *30 जुलाई 2026* को एसईसीएल भटगांव क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री *लक्ष्मी रजवाड़े* से भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर भटगांव 1/2 भूमिगत खदान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदया को अवगत कराया कि भटगांव 1/2 खदान के समक्ष *सी.टी.ओ. (Consent to Operate)* प्राप्त न होने के कारण खदान के संचालन पर संकट उत्पन्न होने की आशंका है, जिससे हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। संगठन ने इस गंभीर विषय पर मंत्री महोदया से आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि भटगांव 1/2 खदान को शीघ्र सी.टी.ओ. प्राप्त हो सके तथा खदान का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहे।
मंत्री महोदया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता *श्री दिलीप कुमार मंडल, श्री शिवराम सिंह, श्री अशोक गुप्ता, श्री हरेंद्र सिंह, श्री जगरनाथ शर्मा, श्री अभिषेक मंडल (गोल्डी), श्री सौरव कुमार, श्री उमेश रजवाड़े, श्री योगेंद्र सिंह, श्री मानिकचंद सिंह, श्री उमेश कुमार रजवाड़े, श्री रामेश्वर प्रसाद एवं श्री राजेंद्र पटेल* उपस्थित रहे।



