गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल महामाया ने माँ महामाया मंदिर में किया दीप प्रज्ज्वलन, पुजारियों का सम्मान कर लिया समरसता का संकल्प
अंबिकापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामाया, अंबिकापुर द्वारा माँ महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान माँ महामाया से सामाजिक समरसता, सद्भाव, राष्ट्रसेवा तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके सान्निध्य में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता तथा सनातन संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति अपने दायित्वों का आत्मस्मरण करने का भी अवसर है। भारतीय संस्कृति में गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है, जो व्यक्ति और समाज दोनों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरु पूर्णिमा का संदेश समाज में सेवा, समरसता और सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल महामाया के विभिन्न मोर्चों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्ज्वलन कर पर्व मनाया गया। युवा मोर्चा ने स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर, महिला मोर्चा ने जोड़पीपल शिव मंदिर, किसान मोर्चा ने काली मंदिर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पुलिस लाइन स्थित गौरी मंदिर तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने माँ महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
भाजपा मंडल महामाया के कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता एवं सक्रिय उपस्थिति से संपन्न इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना, संगठनात्मक एकता और सेवा भाव का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि जब समाज विचारों की एकता, संस्कारों की शक्ति और सेवा के संकल्प से जुड़ता है, तब समरस और सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, बस्तर सह-प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अंबिकेश केसरी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, संजय गुप्ता (बोडा), दिनेश शुक्ला, जन्मेजय मिश्रा, आलोक दुबे, विद्यानंद मिश्रा, महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभागी बिहाड़े, संतोष दास, करता राम गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, तजिंदर सिंह बग्गा, विकास पांडेय, अजय सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबलू गुप्ता, महामाया मंडल महामंत्री निरंजन राय एवं संजीव वर्मा, प्रियंका चौबे, अभय साहू, पार्षद श्वेता गुप्ता, पार्षद विमला सोनी, पार्षद शशिकांत जायसवाल, विकास गुप्ता, जतिन परमार, नीलम राजवाड़े, सरिता मिश्रा, अतिश सिंह राजपूत, अल्पना मिश्रा, पार्षद रविकांत उरांव, सावित्री जायसवाल, आशा शुक्ला, प्रिया सिंह, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, दीपक सोनी, नंद कुमार तमरकर, मनोज प्रसाद, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, किरण सोनी, संगीता सोनी, रीना राय, राखी, नीलम राय, सरिता, प्रियंका तिवारी, फूलमती, गीता, सुधांशु चौबे, सतीश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव, रवि विश्वकर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष परमेश सिंह नेताम, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, शिरीष भगत, सविता शर्मा, रीना भारती, मीरा तिवारी, अर्चना सिंह, कौशल्या यादव, लक्की सोनी, सुमित यादव, अमन गुप्ता, संजय साहू, शेखर यादव, निमत दास, दीपक ठाकुर, आयुष सिन्हा, करन ठाकुर सहित मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



