अम्बिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा स्थानीय राजमोहिनी सभागार में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं हर घर तिरंगा एवं गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा पदाधिकारियों ने तिरंगा फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता गोमती साय ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का जीवंत संदेश है। उन्होंने समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी में संत रविदास का भव्य स्मारक आकार ले रहा है, जो उनकी अमूल्य विरासत को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से पवित्र माटी एवं जल कलश में लेकर विशेष टीम छत्तीसगढ़ आएगी, जिसे प्रदेश के प्रमुख मंदिरों एवं देवस्थलों तक पहुंचाकर श्रद्धा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने श्रम की गरिमा, समानता और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने बताया कि जयंती वर्ष के दौरान प्रदेशभर में सामाजिक समरसता यात्राएं, विचार गोष्ठियां, सेवा गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला और विचार-विमर्श प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी संत रविदास के जीवन दर्शन से जुड़ सके।
संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल ने कहा कि यह अभियान केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां दी जा रही हैं तथा वाराणसी से आने वाली पवित्र माटी एवं जल के स्वागत से लेकर देवस्थलों तक पहुंचाने की पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी दी जा रही है। इसके बाद सभी जिलों, मंडलों एवं बूथों पर व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ पर सामाजिक समरसता और सेवा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक संदेश का प्रसार हो।

बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि संत रविदास भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आर. डी. चौहान ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुणा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट संतोष दास, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी , मधुसूदन शुक्ला , फूलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, वैभव सिंह देव, जन्मेजय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, करताराम गुप्ता , निलेश सिंह , रूपेश दुबे, अनिल अग्रवाल , मनोज गुप्ता, विजय व्यापारी, मनोज कंसारी, शुभांगी बिहाड़े, अखण्ड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह , मयंक जयसवाल , जतीन परमार, मनोज सोनी, बिंदेश्वरी पैकरा, संजीव वर्मा, अभिषेक सिंह देव , अजय सोनी , नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, नलिनी पांडेय, विमल मंडिलवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



