अंबिकापुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी सन्नी केसरी के आज प्रथम बार नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार और नारों के साथ अपनी आत्मीय उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वागत कार्यक्रमों के पश्चात जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया की विशेष मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ परिचय सत्र आयोजित करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे ऊर्जावान शक्ति है। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक कार्य करें तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सन्नी केसरी ने कहा कि “युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और आगामी समय में संगठन को और अधिक धार देने के लिए हम सबको मिलकर बूथ स्तर तक काम करना होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस और युवाओं तक पहुंचाएं।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू द्वारा प्रभारी का आत्मीय स्वागत कर बैठक की कार्ययोजना एवं उससे संबंधित जानकारी को विस्तार पूर्व कार्यकर्ताओं के सामने रखने का आग्रह किया गया।
इस परिचयात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार मुख्य रूप से “वन बूथ 20 यूथ” से संबंधित चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद हर्ष, भाजपा उपाध्यक्ष विकास पांडेय एवं मन की बात के प्रभारी जन्मेजय मिश्रा की उपस्थिति के साथ युवा मोर्चा से अनीश सिंह, अविनाश मंडल, ऋषु अंबष्ट, चंद्रप्रकार, अभिषेक सिंह, रवजोत सिंह, शुभम भदौरिया, आशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, कौशलेंद्र गुप्ता, सौरभ मिश्रा, प्रीतेश दुबे, अभिषेक माथुर, शैलेन्द्र चौबे, प्रिंस तिवारी, अंकित जायसवाल, शौर्य प्रताप सिंह, समीर बेहरा, मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे, विशाल सिंह, अमित अग्रवाल, रमेश यादव, नार सिंह, रोहन मंडल, लालू यादव, नीरेंद्र सारथी, पारस यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, धनंजय सिंह, निखिल मरावी के साथ भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



