मैनपाट ब्लॉक के सरभंजा संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय जूनाडीह की पूर्व छात्रा कु विमला माझी पिता ने नीट परीक्षा क्रैक कर विद्यालय सहित पूरे विकासखंड का नाम रोशन किया, कु विमला माझी ने प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला जूनाडीह से ही प्राप्त की है .प्राथमिक शाला जूनाडीह के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष एवं उनके सहायक ईश्वर कुजूर ने विमला मांझी को विद्यालय मे आमंत्रित कर साल श्रीफल देकर सम्मानित किया, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, घोष जी के आग्रह पर कु विमला ने शाला के बच्चों को सफलता प्राप्त करने की टीप दी गई, वर्तमान मे विमला मांझी के भाई मुकेश इसी विद्यालय मे अंशकालीन स्विपर के पद पर कार्यरत है, पिता माता क़ृषि मजदूर है।



