जिला शिक्षा अधिकारी, महोदय
जिला – सरगुजा (अंबिकापुर), छत्तीसगढ़।
कार्यमुक्त किए जा चुके अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में अवैध रूप से कार्य किए जाने पर 03 दिवस के भीतर कार्रवाई किए जाने, अन्यथा धरना-प्रदर्शन किए जाने संबंधी।
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों तथा आपके कार्यालय द्वारा जारी कार्यमुक्ति आदेशों के पालन में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अंबिकापुर में संलग्न श्री भरत लाल अग्रवाल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौली एवं श्री संतोष साहू, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनगरा, जिला सूरजपुर सहित अन्य संलग्न शिक्षकों,लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना संस्थानों हेतु कार्यमुक्त किया जा चुका है।

किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि कार्यमुक्ति आदेश जारी होने के बावजूद उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी आज भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं तथा विभिन्न शासकीय कार्यों का संपादन कर रहे हैं। यह स्थिति न केवल आपके द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना है, बल्कि लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के स्पष्ट निर्देशों का भी खुला उल्लंघन है। इससे यह प्रतीत होता है कि कार्यमुक्ति आदेशों का वास्तविक पालन नहीं कराया गया है तथा कार्यालय में अवैध रूप से कार्य कराया जा रहा है, जो प्रशासनिक दृष्टि से गंभीर अनियमितता है। इसके अलावा साक्षर भारत,अंबिकापुर एवं हॉस्टल अधीक्षक के रूप में भी कई जगह सरलग्न है उनको आज दिनांक तक उनको कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
अतः आपसे आग्रह है कि इस पत्र प्राप्ति के 03 (तीन) दिवस के भीतर कार्यमुक्त किए जा चुके समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति एवं कार्य करना तत्काल बंद कराते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापना संस्थानों में कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का कष्ट करें।
यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जनहित एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आपके कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त धरना-प्रदर्शन के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली समस्त प्रशासनिक एवं विधिक परिस्थितियों की पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की होगी।
परवेज आलम गांधी
प्रदेश महासचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग



