चिरमिरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रो – भागवत दुबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांश जैन जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हफीज मेमन पूर्व महापौर डमरू रेड्डी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष मनेंद्रग्ढ अनिल प्रजापति ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज साहू इंटक के अध्यक्ष राजू सलीम चिरमिरी एवं महेंद्रगढ़ के पार्षदगण राहुल पटेल सनी चौहाथा रेशम त्रिपाठी अनीश का स्वप्निल सिंह राम प्यारे चौहान उदय सिंह गणेश वर्मा क्रांति चौहान ददन सिंह दुबे जी छोटेलाल वर्मा राधे मिश्रा योगेंद्र सिंह उमाशंकर एलगमकर सफिर अहमद शाहीन पाराशर राहुल मलिक अशरफ अली राणा दास साबिर खान एवं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!



