:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
:- अभियान के दौरान कुल 129 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 31 लाख रुपए हुआ बरामद।
:-पुलिस लाईन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित।
:- कार्यक्रम के दौरान आमनागरिकों को साइबर ठगी एवं उससे बचाव से सम्बंधित जानकारी देकर किया गया जागरूक।
:- राहवीर योजना की विस्तृत जानकारी एवं अवैध प्रवासियो की पहचान एवं निर्वासन हेतु टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी।
:- भविष्य मे भी सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द।
⏩ जिले के विभिन्न थाना/चौकी में लगातार गुम मोबाइल फोन से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इन आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई थी, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले 05 महीने मे कुल 129 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 31 लाख रुपये का मशरुका वापस बरामद किया गया और मोबाइल धारको को सौपा गया, इससे पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा फ़रवरी 2026 मे 525 नग गुमे हुए मोबाइल वापस को बरामद कर मोबाइल धारको को वापस सौपा गया था, मोबाइल असल मालिकों को वापस लौटाने हेतु पुलिस टीम की तकनीकी दक्षता, समन्वय और सतत प्रयासों की आमजनो द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
⏩ कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मोबाइल धारको को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई मोबाइल धारको को मोबाइल गुमने के पश्चात वापस मिलने की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास से आपको आपका गुमा हुआ मोबाइल वापस खोजकर दिलाया गया है, मोबाइल धारक अपने मोबाइल संभाल कर रखे, स्वयं सचेत रहे एवं दुसरो को भी सचेत करें, मोबाइल में हर किसी कि कई गोपनीय जानकारी एवं महत्वपूर्ण जानकारी रहती है, जो मोबाइल गुमने पर उस जानकारियों का गलत एवं मनमाना तरीके से उपयोग कर साइबर ठगी जैसी घटनाये कारित की जाती है, इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस की वर्ड की जानकारी देकर लोगो को साइबर ठगी से बचने के तरीके एवं तत्काल की जाने वाली गतिविधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही मोबाइल वापस पाने वाले धारको को शुभकामनायें प्रदान की गई। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने मोबाइल धारको को *POLICE key word* के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
P फॉर पासवर्ड :-
O फॉर ओटीपी :-
L फॉर लिंक :-
I फॉर आइडेंटिफिकेशन :-
C फॉर केयरफुल :-
E फॉर इमरजेंसी :-
*P फॉर पासवर्ड :-* आज की डिजिटल दुनिया में, पासवर्ड हमारी ऑनलाइन सुरक्षा की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। यह आपके ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप्स और अन्य ऑनलाइन खातों तक पहुंचने का एकमात्र तरीका है। साइबर जागरूकता का मतलब है कि आप पासवर्ड के महत्व को समझें और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सही कदम उठाएं।
*O फॉर ओटीपी :-* OTP आपके लिए एक शक्तिशाली सुरक्षा उपकरण है, लेकिन आपको इसे सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहना होगाः
OTP कभी साझा न करें: यह सबसे महत्वपूर्ण नियम है।अपना OTP किसी के साथ साझा न करें, भले ही वह आपसे बैंक का कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, या कोई रिश्तेदार होने का दावा करे। कोई भी वैध संस्था आपसे फोन या ईमेल पर आपका OTP कभी नहीं मांगेगी।
*L फॉर लिंक :-* अनजान लिंक पर क्लिक न करें: यदि आपको किसी ऐसे ईमेल या SMS में OTP प्राप्त होता है जिसमें एक लिंक भी हो, तो उस लिंक पर क्लिक न करें। धोखेबाज अक्सर आपको नकली वेबसाइटों पर ले जाने के लिए ऐसा करते हैं, जहां वे आपके क्रेडेंशियल चुरा सकते हैं।
*I फॉर आइडेंटिफिकेशन :-* नागरिक अपना पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड पैन कार्ड जैसी निजी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखे, इसी सोशल मेडिया या अन्य प्लेटफार्म ओर ना डाले, किसी भी अन्य व्यक्ति को उपयोग करने को ना देवे, साथ ही पहचान पत्र की छायाप्रति कभी भी मुल रूप में किसी दुकान में ना छोड़े, इन उपायों को अपनाकर साइबर फ्रॉड की घटना पर काबू पाया जा सकता है। नागरिक अपना खाता पासबुक, एटीम, सिम अन्य किसी कों प्रदान ना करे।
*C फॉर केयरफुल :-* साइबर जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव है, इस सम्बन्ध मे नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की जानकारी अन्य व्यक्तियों से साझा ना करें, किसी भी प्रकार की बैंक गतिविधि स्वयं बैंक जाकर करें, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें, अपनी वास्तविक स्थिति के बारे मे ज्यादा जानकारी ना प्रदान करें, किसी भी प्रकार के लालच मे आकर साइबर अपराध मे शामिल ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखे।
*E फॉर इमरजेंसी :-* आमनागरिक ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग संबंधी फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें, साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल से संपर्क करें, जल्दी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित कों तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है, कई साइबर ठगी की घटनाओ मे त्वरित रिपोर्ट पर प्रभावीं कार्यवाही की जाकर राहत प्रदान की गई है, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा साइबर सम्बन्धी मामलो मे रुके सोचे और कार्यवाही करें के स्लोगन को चिंतन कर ध्यान रखने अमल मे लाने एवं अपने परिजनों को बताकर जागरूक करने की समझाइस दी गई।
⏩ *राहवीर योजना :-* कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील कर राहवीर योजना की जानकारी दी गई, जिसमे एक्सीडेंट होने पर हॉस्पिटल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा 25 हजार ररुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, आहतो को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये नगद राशि 01 महीने के अंदर सहायता करने वाले व्यक्ति को प्रदान की जाती है।
⏩ *अवैध प्रवासियो की सूचना हेतु जारी टोल फ्री नंबर की जानकारी :-* अवैध प्रवासियो की जानकारी प्राप्त करने हेतु नागरिकों को किसी व्यक्ति के सम्बन्ध में अवैध प्रवासी होने का संदेह हो अथवा किसी अवैध प्रवासी की जानकारी प्राप्त हो तों टोल फ्री नंबर 18002331905 पर सूचना प्रदान किया जा सकता है। साठ ही सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 में प्रदान की जा सकती है, सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
⏩ मोबाइल वापस पाने नागरिकों ने थाना चौकी सहित ऑनलाइन पोर्टल https://www.ceir.gov.e पर अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी. इनमें से अधिकतर मामले बाजारों, सब्जी मंडियों, चौक चौराहे, यात्रा के दौरान और मंदिरो के आस पास से सामने आए थे, पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और फिर उनके मालिकों को सौंप दिया गया।
*सरगुजा पुलिस की अपील सावधानी बरतें :-*
⏩ सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित कर, रिपोर्ट दर्ज करवाये, इसके पश्चात भारत सरकार के CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
⏩ कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण श्री तुल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमित विश्वकर्मा, रिंकू गुप्ता, अशोक यादव, अमित विश्वकर्मा, वीरेंद्र पैकरा, उमाशंकर साहू, रमेश राजवाड़े, राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।



