रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और स्पा सेंटरों में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर क्षेत्र के कुल 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के पहचान दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर



