फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी विराज पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। यह हत्याकांड 30 मई को हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने व्यापक जनध्यान आकर्षित किया।
आरोप है कि रिश्ते का चाचा विराज पाठक, जो बच्चे की मां पर एकतरफा प्रेम और विवाह का दबाव बना रहा था, ने डेढ़ साल के मासूम आरव को रास्ते का बाधक मानते हुए गली में कई बार जमीन पर पटककर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने तेजी से विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, जिससे फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई संभव हो सकी।
विवर तिवारी का जानदार दरबार
हर आवाज़ सुनी जाएगी, हर समस्या पर होगी बेबाक चर्चा, और जनहित रहेगा सर्वोपरि।



