बरसात को दृष्टिगत रखते हुए 3 जुलाई को अंबिकापुर नगर निगम के समस्त पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्त 48 वार्डों की समीक्षा की गई और बारिश से होने वाली परेशानियों को किस तरीके से हल किया जा सके कम किया जा सके इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

जोनवार डिजास्टर कमेटी बनाई गई है जिसमें नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हैं जो बारिश से होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए समयबद्ध ढंग से कार्य करेंगे।
समस्त पार्षद गणों का एक ही विचार है कि लोगों को कम से कम बारिश से होने वाली परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम के सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी,नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद , नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप एवं शहर के समस्त वार्डों के पार्षद गण, एम आई सी के सदस्य गण , एवं निगम के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।



