नवागढ़, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन नवागढ़ विधानसभा के बालसमुंद मंडल अंतर्गत ग्राम झिरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री प्रहलाद रजक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के महापुरुषों के जीवन एवं योगदान की जानकारी वीडियो, प्रश्नोत्तरी एवं पीडीएफ सामग्री के माध्यम से दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए।
मुख्य अतिथि माननीय प्रहलाद रजक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से ऐप का उपयोग कर स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवागढ़ विधानसभा संयोजक एवं प्रशिक्षक आशीष जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, हेमेंद्र वैष्णव,संजयराम वर्मा, मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, मंडल महामंत्री संतोष साहू, लव सोनी, वीरेंद्र जायसवाल ,अजय सिन्हा,भगवत साहू, अंकुर साहू, केवल साहू, निर्मल साहू,गया राम पाल, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं के डिजिटल रूप से सशक्त संगठन निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।



