संवाददाता: राज तिवारी, रायपुर
गोलबाजार थाना पुलिस की कार्रवाई, 6.300 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। गोलबाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.300 लीटर अवैध देशी मदिरा बरामद कर जब्त की।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



