रायपुर, 27 जून 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों में क्यूआर कोड चस्पा करने की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यातायात कार्यालय परिसर कालीबाड़ी में किया।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रथम चरण में ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया था, जिसके अंतर्गत मात्र 15 दिनों में 15,047 वाहनों का सफल डिजिटल पंजीयन कर रायपुर ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
अब दूसरे चरण में प्रत्येक पंजीकृत ऑटो और ई-रिक्शा में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। यात्री यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर वाहन चालक एवं वाहन की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी,



