:- बैठक मे जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजको से आपसी समन्वय स्थापित कर लम्बित दोषमुक्ति प्रकरणों के समीक्षा पर विस्तार पूर्वक की गई चर्चा।
:- प्रकरणों मे नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय मे प्रस्तुत करने दिए गए दिशा निर्देश।
:- बैठक मे उक्त लम्बित प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने दोषसिद्धि के आंकडों में वृद्धि करने पर हुई चर्चा।
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने एवं मामलो मे नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने के क्रम मे दिनांक 26/06/26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष मे जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर साझा बैठक आयोजित की गई, बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा अभियोजन अधिकारियो एवं लोक अभियोजक से पूर्व के लाम्बित सेशन ट्रॉयल मामलों की समीक्षा हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
⏩ समस्त सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजक से चर्चा कर समस्त लाम्बित प्रकरणों की जल्द से जल्द समीक्षा कर रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय मे प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बैठक मे उक्त लम्बित प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा कर उन्हें दूर करने एवं दोषसिद्धि के आंकडों में वृद्धि करने पर चर्चा की गई, जिला अभियोजन अधिकारियों से प्रकरणों में दर्शित कमी/त्रुटियों को समय पर दूर किये जाने सम्बन्धी चर्चा किया गया ताकि प्रकरण न्यायालय में विचारण दौरान उक्त कमी/त्रुटि का लाभ आरोपी को प्राप्त न हो एवं प्रकरण में दोषसिद्ध हो।
⏩ बैठक के दौरान उप निदेशक अभियोजन श्री राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री अल्बर्ट टोप्पो, श्री नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक श्री गौरांगो सिंह, श्री नरेन्द्र पाण्डेय (जीपी), श्री विवेक शुक्ला (एसजीपी), रीडर अमित पाण्डेय समेत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



