बलरामपुर, 24 जून। जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदरी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान संजय पैंकरा (35 वर्ष) एवं अर्जुन कुमार उरांव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्ट: अली रज़ा
जन दरबार न्यूज़, बलरामपुर
मो.: 6264000469



