:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- पूर्व रंजिश को लेकर एवं आपसी वाद विवाद की बात से नाराज होकर विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा मिलकर मृतक को ईट पत्थर से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से घटना मे प्रयुक्त ईट पत्थर एवं विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा घटना के दौरान पहने गए कपडे किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर के मर्ग क्र. 62/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के मृतक पांडे कोरवा पिता रामधन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अलगा बेन्दोपानी बेलदगी थाना लखनपुर को दिनांक 20/06/26 के दोपहर के आस पास मृतक के भाई श्रवण कोरवा ग्राम अलगा बेन्दोपानी बेलदगी थाना लखनपुर एवं विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर एवं आपसी वाद विवाद की बात से नाराज होकर अपने भाई पांडे कोरवा को हत्या करने के नियत से आरोपी श्रवण कोरवा के द्वारा दांत से मृतक के नाक को काटने एवं ईंट पत्थर से दोनों भाई द्वारा मिल कर सर एवं कान के पास प्राणघातक वार कर हत्या कर देने की सूचना पर मामले मे थाना लखनपुर मे अपराध क्र. 160/26 धारा 103 (1), 3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर मामले मे शामिल विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का एफ.एस. एल. टीम के साथ शव पंचनामा कार्यवाही किया गया, पंचनामा कार्यवाही एवं घटनास्थल निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के द्वारा हत्या में इस्तेमाल किये गये ईंट के टूकड़े एवं पत्थर को घटना स्थल से जप्त किया गया, मौक़े पर उपस्थित चश्मदीद गवाहों के बयान अनुसार विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा मिलकर अपने भाई पांडे कोरवा को ईंट पत्थर से मार कर हत्या करना पाया गया है। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा के घटना पश्चात फरार हो जाने से पता साजी दौरान जरिये मुखबीर सूचना आरोपी श्रवण कोरवा एवं विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी (02) श्रवण कोरवा (सरवन) पिता रामधन कोरवा उम्र 25 साल निवासी ग्राम अलगा बेन्दोपानी बेलदगी थाना लखनपुर* का होना बताया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर भाईयों के बीच पुरानी रंजीश होने से एवं वाद विवाद होने पर नाराज होकर मृतक को ईंट पत्थर से मार कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी से घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दोनों को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है एवं बालिग़ आरोपी श्रवण कोरवा को माननीय न्यायालय मे पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, पीतांबर सिंह आरक्षक सुरेश गुप्ता,रामकुमार यादव, आशीष चौहान, सोहन राजवाड़े सक्रिय रहे।



