श्री नीरज सिन्हा परिचारक कार्यालय
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें अम्बिकापुर जिला-सरगुजा में संलग्न थे । जिन्हें उपसंचालक डॉ आर पी शुक्ला द्वारा आदेश क्रमांक 797 /स्थापना/अंबिकापुर दिनांक 25 अगस्त 2026 को उनके मूल पद स्थापना शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकालो के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया था । परंतु श्री नीरज सिन्हा द्वारा शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकलो जिला सरगुजा में आज पर्यन्त तक उपस्थिति नहीं दी गई है। जिसके कारण उनका वेतन शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकलो DDO CODE 0235003 से नहीं आहरित किया जा रहा है। बावजूद इसके उनका वेतन उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं अम्बिकापुर जिला-सरगुजा डॉ आ पी शुक्ला द्वारा विगत 10 माह से लगातार
अपने DDO CODE 0235001 से मनमाने तरीके से पदस्थापना बदल कर अवैध तरीके से आहरित किया जा रहा है। जो कि गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। साथ ही डॉ शुक्ला द्वारा मनमाने तरीके से श्री सिन्हा की पदस्थापना भी परिवर्तित कर दी गई है जिसका अधिकार केवल शासन को है ।इस संबंध में जांच एवं कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी द्वारा एक ज्ञापन कलेक्टर सरगुजा को सौंपा गया है।
अम्बिकापुर, दिनांक 19/06/2026
(परवेज आलम गांधी)
प्रदेश महासचिव
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,
अल्पसंख्यक विभाग
सदर रोड बरेजपारा,अम्बिकापुर
मो.- 9424259786



