अम्बिकापुर। स्वदेशी के रास्ते ही विकसित भारत 2047 का रास्ता तय होगा हम स्वदेशी वस्तु को निज जीवन में भी आत्मसात करें यह विचार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने स्वदेशी जागरण मंच के समापन सत्र के अवसर पर कहा उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी अपनाकर हम इस राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी माहिती भागीदारी निभा सकते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय मिशन लोकल का लोकल में अपना योगदान कर सकते हैं केंद्र की सरकार राज्य की सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वदेशी को प्रोत्साहन दे रही है अब हम आलू के चिप्स से माइक्रोचिप तक स्वदेशी के माध्यम से बनाना प्रारंभ कर दिए हैं जो हम सबके लिए मिल का पत्थर साबित होगा l स्वदेशी हमारे अचार में विचार में और व्यवहार में दिनचर्या में शामिल हो हम सबको ऐसा प्रयास करना चाहिए l तथा इस मिशन के साथ समाज को परिवार को और अपने आसपास सभी लोगों का जन जागरण करना चाहिए l स्वदेशी अब ब्रांड बन चुका है l स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में होटल माखन विहार में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग एवं प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 13 एवं 14 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के चार संभागों के जिलों से आए लगभग 200 कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, उद्यमिता और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर गहन चिंतन और संवाद हुआ। विभिन्न सत्रों में स्वदेशी एवं स्वावलंबन की अवधारणा, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, वैश्विक खेती की चुनौतियाँ, बौद्धिक विकास, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य तथा ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समापन सत्र में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं जिला सरगुजा के पूर्व विभाग संघसंचालक सुभाष अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री अनुराग ने कहा हमारे वैचारिक संकल्प के कारण ही आज हम यहां तक पहुंचे हैं और 2047 तक हम स्वदेशी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगी उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक को आभार माना जो इस दो दिवसीय विचार वर्ग कार्यशाला के लिए सरगुजा को चुना गया। वही सुभाष अग्रवाल जी ने कहा स्वदेशी वस्तु को अपने आप से उपयोग करें और सुबह से रात सोने तक कौन सी वस्तु स्वदेशी है कौन सी वस्तु विदेशी है इसका ध्यान रखते हुए उपयोग करें। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सरगुजा संभागीय संयोजक राजकिशोर चौधरी ने प्रांत से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं अतिथिओ दो दिवसीय विचार वर्ग में लगे सभी कार्यकर्ताओं को आभार प्रदर्शन किया।
स्वदेशी जागरण मंच स्वालंबी भारत अभियान के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल एवं क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते के ने संगठन निर्माण, टीम वर्क और नेतृत्व विकास पर बल देते हुए कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वदेशी आर्थिक विकास मॉडल को समाज में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं, उद्यमियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर स्वदेशी के पदादिकारी अश्वनी महाजन, जगदीश पटेल, सुधीर दाते, दिनेश पाटिल, सुब्रत चाकी, दिग्विजय भाकरे, उमेश पासवान, संजय चौवे, सुमन मुथा, शंकर त्रिपाठी, राजकिशोर चौधरी, उपेन्द्र यादव, किरण सिंह,ठाकुर राम राजवाड़े, योगेश विश्वकर्मा इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें l कार्यक्रम को सफल बनाने में सरगुजा के स्वदेशी कार्यकर्ता समीर श्रीवास्तव शुभम अग्रवाल कुसुम वर्मा हेमलता पत्र प्रांशु पांडे खुशबू गुप्ता आशीष कुमार दोहरे हर्षित गुप्ता जितेंद्र पटेल प्रेम शंकर द्विवेदी सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा
*जारीकर्ता :*
स्वदेशी जागरण मंच – छत्तीसगढ़ प्रांत
स्वावलंबी भारत अभियान – छत्तीसगढ़ प्रांत
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)



