राज्य के विकास, पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक स्थलों के संवर्धन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,,,,
राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू
दिनांक,9/06/2026,
अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।
सरगुजा/अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक स्थलों के संवर्धन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।। छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजनाओं को मंजूरी दी गई। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस
बैठक में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक कला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों को प्रोत्साहन देने की योजना तैयार की जाएगी। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक न्यासों की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और विकास संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की। साथ ही मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं और सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
*मुख्यमंत्री के समग्र विकास साबित होंगे मील के पत्थर* ,,
छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए ये निर्णय प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्रों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
*संस्कृति को बढ़ावा, और पर्यटन देंगे नये रोजगार* ,,,
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार इन फैसलों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।



