अम्बिकापुर ।।
भारतीय जनता पार्टी मंडल महामाया की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय संकल्प भवन, अंबिकापुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्र एवं बूथ सशक्तिकरण, केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर ही जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया।
महामाया मंडल प्रभारी मधुसूदन सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ और शक्ति केंद्रों में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करे। उन्होंने आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।
महामाया मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन के कार्यों को गति देने का आग्रह किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल सह प्रभारी धनंजय मिश्रा एवं मोर्चे के अध्यक्ष सुधांशु चौबे,सरस्वती यादव,सत्यम सिंह,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,परमेश नेताम ने भी अपने विचार रखे
मासिक बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई।
महामाया मंडल की मासिक बैठक में मंच का संचालन मंडल महामंत्री निरंजन राय एवं आभार मंडल महामंत्री संजीव वर्मा ने किया

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता,जिला महामंत्री विनोद हर्ष ,अरुणा सिंह,नगर पालिक निगम सभापति हरमिंदर सिंह जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह,विकास पांडेय,जन्मेजय मिश्रा ,अंकित जायसवाल,प्रिय सिंह,प्रेम नंद तिग्गा,पार्षद शशिकांत जायसवाल,विमला सोनी,रविकांत उरांव,नकुल सोनकर,रिंकू वर्मा,गोल्डी बिहाड़े ,मयंक जायसवाल, विकास गुप्ता, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, सीमा कश्यप,सरिता मिश्रा,भारत भूषण तिवारी,नेहा सोनवानी दीपक गर्ग,रामप्रवेश पांडेय,जफर खान ,कमलेश टोप्पो,आतिश सिंह,गणेश सिंह,सतीश मिश्रा,मनीष सिंह,जतिन परमार,सतीश शर्मा ,आनंद सिंह,धनंजय द्विवेदी,सतीश सिंह,भूपेंद्र सिंह,मनोज प्रसाद,अभिमन्यु श्रीवास्तव,रवि विश्वकर्मा,पूनम सिंह,बबली नेताम,गोलू यादव,अभिषेक माथुर,दीपक सोनी,अमित पटेल,आलोक खलखो,अर्चना वर्मा रीना राय,पुष्पेंद्र शर्मा,रंजीत चौबे,अभिषेक श्रीवास्तव,मंटू पाठक,धर्मेंद्र यादव,अनुराग शुक्ला,विकास सोनी,सुमित गुप्ता, शिरीष भगत,अभिमन्यु कंसारी,संजय एक्का, अभिनाश राय,राजा,कुणाल द्विवेदी,अंश प्रताप सिंह,अमन गुप्ता,संजय कुमार,अभिनाश सोनपाकर सहित शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक, सह संयोजक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



