अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 08 जून 2026 को आयुक्त के निर्देशानुसार महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता एवं सभापति हरबिन्दर सिंह टिन्नी के विशेष आतिथ्य में विशेष स्वनिधि महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड तथा निगम द्वारा वेंडर आईडी कार्ड वितरित किए गए।

निगम प्रशासन ने बताया कि पूरे माह विभिन्न वार्डों में निगम की टीम एवं बैंक शाखा प्रबंधकों के सहयोग से शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम किस्त ₹15,000, द्वितीय किस्त ₹25,000 तथा तृतीय किस्त ₹50,000 तक के ऋण के लिए आवेदन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाइलिंग का कार्य भी शिविरों में किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षद कलीम भाई, पूर्व पार्षद श्रीमती बबली नेताम, श्रीमती अरुणा सिंह सहित निगम के सहायक परियोजना अधिकारी राजकुमार साहू, मिशन मैनेजर श्रीमती जयन्ती सिंह, सौरभ राय, सामुदायिक संगठक ऋषि कुमार राजवाड़े, नीलम कश्यप एवं सीआरपी दीदी रेशमा एजाज, सेहरा बेगम तथा नुरैशा खातून सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।



