छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 1 जुलाई से 125 दिवस का गारंटीड रोजगार कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।
इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी श्री आशीष जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 125 दिवस के गारंटीड रोजगार कार्यक्रम से प्रदेश के हजारों श्रमिक परिवारों को रोजगार प्राप्त होगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
श्री जैन ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना के विकास तथा आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और यह कार्यक्रम उसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पात्र हितग्राही इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।



