:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो मे गंभीरतापूर्वक की जा रही कार्यवाही।
:- अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनो से संपर्क कर एवं तकनिकी दक्षता का उपयोग कर कुल 60 गुम इंसान किये गए दस्तयाब।
:- अभियान के तहत 44 महिला एवं 09 पुरुष गुम इंसानो समेत 07 नाबालिग बालिका कों पुलिस टीम द्वारा खोज निकालकर परिजनों कों सौपा गया।
:- थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 10 गुम इंसानो कों किया गया बरामद।
⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम इंसानो की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान की शुरुवात 1 अप्रैल से किया गया है जो पुरे अप्रैल माह तक चलेगा, अभियान कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम इंसानो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
⏩ दिशा निर्देशों के परिपालन मे जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक की स्थिति मे 60 गुम इंसानो कों खोज निकाला है, जिसमे 44 महिला एवं 09 पुरुष एवं 07 नाबालिग शामिल है, सभी गुम इंसानो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 07 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 09 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 01 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 07 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 05 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 02 गुम इंसान, थाना लुन्ड्रा द्वारा 04 गुम इंसान, थाना धौरपुर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 10 गुम इंसान, थाना मणीपुर द्वारा 03 गुम इंसान एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा 03 गुम इंसान बरामद किये गए है, थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा अभी तक सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है। मुस्कान अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 04 नाबालिग बालिका, थाना गांधीनगर द्वारा 01 नाबालिग बालिका, थाना बतौली द्वारा 01 नाबालिग बालिका, एवं थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 01 नाबालिग बालिका कुल 07 नाबालिग बालिका पुलिस टीम द्वारा दस्तायाब किये गए है।
⏩ अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत गुम इंसानो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जो पुरे अप्रैल माह तक चलेगा जिसमे और अधिक संख्या मे गुम इंसान दस्तायाब किये जाएंगे।



