भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी
आशीष जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यू सी सी लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि
सरकार ने प्रारूप (Draft) के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। यह कदम विवाह, तलाक और उत्तराधिकार जैसे पारिवारिक मामलों में समानता लाने, नागरिकों के लिए एक समान कानून सुनिश्चित करने और न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने का एक प्रयास है।
जैन ने बताया कि कैबिनेट ने राज्य में UCC लागू करने की मंजूरी दी है।
जिसके लिए सरकार ने
कमेटी का गठन: UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य
सभी धर्मों के लिए एक समान कानून बनाकर समानता और न्याय सुनिश्चित करना।
वर्तमान स्थिति: वर्तमान में, विवाह, तलाक, विरासत आदि के लिए विभिन्न धार्मिक पर्सनल लॉ लागू हैं।
यह पहल व्यक्तिगत कानूनों में सुधार और सभी के लिए एक समान कानूनी ढांचा तैयार करने के दृष्टिकोण को दर्शाती है



