छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी मितुल कोठारी द्वारा छग प्रदेश भाजपा व भाजपा समस्त मोर्चाओं के सोशल मीडिया के जिला/ प्रदेश के प्रभारी, सहप्रभारियों का बैठक लिया गया व प्रदेश द्वारा आगामी 33% महिला आरक्षण बिल को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देशित किया गया जिसमें बेमेतरा जिले से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी आशीष जैन व बेमेतरा भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकुश तिवारी व सहप्रभारी विजय यादव शामिल हुए
उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लागू करने और आगामी लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज 11 अप्रैल से देशव्यापी प्रदर्शन और जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत भाजपा की महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर रैलियां, पदयात्राएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। पार्टी का यह कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल के बीच प्रस्तावित विशेष संसद सत्र से पहले महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रित है। अभियान के पहले चरण में 11 से 13 अप्रैल तक देश के 100 से अधिक शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
आशीष जैन ने बताया कि 15 और 16 अप्रैल को देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में “नारी शक्ति पदयात्रा” निकाली जाएगी। भाजपा का लक्ष्य महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना है। इस पूरे अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।



