भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा हम सभी के लिए यह दिन राष्ट्र सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प, नीतियों और कार्यशैली से देश को नई दिशा देने का कार्य किया है।
इस विशेष अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने सिद्धांतों, नीतियों और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर पार्टी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।



