युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। संभावना यह है कि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब भी आगामी 2-3 दिनों में अम्बिकापुर आ सकते हैं। आज आयोजित इस धरना में युवा कांग्रेस के साथ साथ जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, NSUI सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास ने कहा कि माँ महामाया की धरती में माँ महामाया के द्वारा पर हुई यह घटना शर्मनाक है। दिल्ली जैसी निर्भया कांड पर भाजपा के महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर है। वास्तव में महिलाओं के प्रति होने वाले घृणित अपराधों से भाजपा को कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि ऐसे अपराधियों का यह दल फूलमालाओं से स्वागत करती। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल महिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। सड़कों से गुजरने वाली महिलाएं स्वस्फूर्त उस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले रही थी। यह बतलाता है कि इस घटना को लेकर महिलाओं में कितना आक्रोश है। वो अपने हस्ताक्षर के माध्यम से यह संदेश दे रही हैं कि उनका विश्वास कानून व्यवस्था पर समाप्त हो चुका है। सभा को संबोधित करते हुए निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक महिला जिसके साथ बीच चौराहे पर हैवानियत हो रही थी वो सहायता के लिए रात 1 बजे से 4 बजे तक चीखती रही लेकिन शहर की सुप्त पुलिस पेट्रोलिंग को कुछ अता पता ही नहीं चला। निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन के नाम पर अम्बिकापुर निगम में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा रोड लाईट तक का सही इंतजाम नहीं कर पा रही है। सड़कों पर पसरे अंधेरे ने इन वारदातों की संभावनों को और भ बढ़ा दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा ने ऐसी घटनाओं के लिए पुलिस की संवेदनहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से निपटने और उसकी ठोस विवेचना कर आरोपी को फाँसी के फंदे तक पहुंचने से ही ये अपराध रुकेंगे। लेकिन ऐसे मामलों में भी पुलिस संवेदना हीन बनकर एक रूटीन जांच कर रही है जिससे आरोपी बच जा रहे हैं।
आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत कल 6 अप्रैल को युवा कांग्रेस डेटा सेंटर के सामने मौन प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि आरोपी के गिरफ्तार होने तक युवा कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी। इस धरना प्रदर्शन के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, श्री संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सीमा सोनी, लक्ष्मी दास, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, अशफाक अली, विकल झा, प्रीति सिंह ,सोहन जायसवाल, रजनीश सिंह, निकी खान, सतीश बारी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, विकास गुप्ता, आतिफ खान, आकाश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।



