⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/04/26 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि सदभावना चौक रिंग रोड मे टीटीएस फ्रेश फिश कंपनी के झाला मे एक महिला का शव पड़ा हुआ है, प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल ( भा.पु.से.) द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया, एवं डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के नेतृत्व थाना कोतवाली, साइबर सेल समेत कुल 04 विशेष टीम का गठन कर कर मृतिका की पहचान करने एवं प्रकरण के आरोपी का पत्ता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
⏩ इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा मृतिका की पहचान कर ली गई, मृतिका के परिजनों द्वारा भी शव के पहचान की पुष्टि की गई, मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए मृतिका का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है, पुलिस टीम द्वारा दौरान जांच विवेचना घटनास्थल एवं आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन पर मृतिका एक व्यक्ति के साथ जाती हुई नजर आई है, उक्त व्यक्ति संदेही के सम्बन्ध मे पुलिस टीम द्वारा अग्रिम जानकारी लेने पर संदेही की पहचान पांडा उर्फ़ मिथुन के रूप मे की गई है, घटना पश्चात संदेही द्वारा अन्य एक अन्य घूमन्तु महिला से तम्बाकू मांग कर खाने की बात सामने आई है, मृतिका के परिजनों द्वारा भी संदेही की पहचान की गई है, जो मृतिका के साथ आना जाना करता था, संदेही घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रहा है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है, आरोपी का शीघ्र पत्ता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जायगा।
⏩ उक्त संदेही/आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु किसी भी नागरिक के पास सार्थक सूचना होने पर सरगुजा पुलिस के नम्बरो पर सूचित करने की अपील की जाती है।
*संदेही / आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु संपर्क नंबर :-*
(01) थाना कोतवाली :- 9479193508
(02) कंट्रोल रूम अंबिकापुर :- 9479193599



