📍 स्थान: ग्राम कंदरी, थाना चान्दों, जिला बलरामपुर
बलरामपुर जिले के चान्दों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदरी में बीते दिनों हुए सड़क हादसे ने आज दुखद रूप ले लिया। बॉक्साइट परिवहन कर रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*क्या था मामला?*
बताया जा रहा है कि 25 तारीख को ग्राम कंदरी में तेज रफ्तार से आ रहे बॉक्साइट ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी अधिक थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
इलाज के दौरान थमी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद युवक ने आज दम तोड़ दिया।
*🚨 बड़ा सवाल*
इस घटना ने क्षेत्र में चल रहे बॉक्साइट के अनियंत्रित परिवहन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*ग्रामीणों में आक्रोश*
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।



