आजादी के बाद 562 रियासतों का भारत में विलय कराने वाले “लौह पुरुष” वल्लभ भाई पटेल के बाद देश को सबसे मजबूत गृह मंत्री अमित शाह मिले है,जिन्होंने राष्ट्रहित में असंभव कार्यों को भी संभव किया है,प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी सोशल मीडिया आशीष जैन ने नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ कहा कि, अब जब बस्तर में नक्सलवाद खतम हो चुका है तब विकास का नया दौर की शुरुआत होगी,जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को नक्सलवाद मुक्त घोषित करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया जिससे पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है,
जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च डेडलाइन2026 तक राज्य में सशस्त्र नक्सलवाद के पूरी तरह खत्म किया है जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में लाल आतंक का अंत और विकास की नई शुरुआत को प्रमुख प्राथमिकता बताया,
जैन ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में नक्सली कैडरो का खत्मा,गिरफ्तारी और सरेंडर शांति की वापसी का संकेत है,अब आगे बस्तर के विकास कार्यों पर प्रमुखता से काम होना है जैसे सड़कों,स्कूलों,और अस्पतालों के पुनर्निर्माण पर मजबूती से कार्य करना
जैन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,देश के गृहमंत्री,प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री के साथ साथ सशस्त्र बल के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बस्तर के लोगों को बधाई शुभकामनाएं दिया।



