अंबिकापुर।
गत रविवार को वार्ड क्रमांक-1 भगवानपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर की उपस्थिति में समलाया मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को श्रद्धापूर्वक सुना।
कार्यक्रम के बाद संबोधित करते हुए अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, हमें संगठन के प्रति और मजबूत होकर सेवा कार्यों में जुटना होगा।

अनिल सिंह मेजर ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रत्येक नागरिक को प्रेरित करने वाला मंच है, जो हमें सामाजिक एकता व राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं व आमजन का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि यह अवसर हमें पीएम के दृष्टिकोण से जोड़ता है, और हम संकल्प लेंगे कि इन आदर्शों को जीवन में उतारेंगे।
इस अवसर पर अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, शैलेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।



